:: थायराइड कि पुरी जानकारी ::
शरीर में ऐसे कई बदलाव होते हैं जिनको हम पहले तो हल्के में लेते हैं और बाद में यह हमारी लिए किसी गंभीर रोग का संकेत निकलते हैं, जैसे थाइरॉइड को ही ले लिया जाए। थायरॉइड की समस्या भी कुछ ऐसी ही है। जो सामान्य शारीरिक समस्या से इस गम्भीर बीमारी तक पहुंचा देती हैं और हम इसे समझ पाए तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। अक्सर थाइरॉइड के लक्षणों को हम शुरुआती दौर में भांप ही नहीं पाते हैं और बाद में इसके लक्षणों की अनदेखी हमें हाइपोथाइरॉइड या हाइपरथाइरॉइड की स्थिति तक पहुंचा देती है। थाइरॉइड हमारे शरीर में मौजूद ऐसी ग्रंथि है जो मेटाबॉलिज्म में मदद करती है। इसमें मौजूद हार्मोन टी3, टी4 और टीएसएच का स्तर कम या ज्यादा होने से समस्या होती है ! थायराइड हमारे गले में पाई जाने वाली ग्रंथि है जिसके बढ़ जाने से ये समस्या होती है। थायराइड का काम है की वो आयोडीन का उपयोग करके जरूरी थायराइड हार्मोन बनाये और हमारे शरीर के सारे हिस्सों में पहुचाये लेकिन जब यह जरूरत से ज्यादा हार्मोन बनाने लगे तभी यह समस्या होती है। यह रोग महिलाओं में समय के साथ अधिक बढ़ता हैं। कुछ महिलाओं को पता ...